• Sat. Apr 11th, 2026

मथुरा के बरसाना में श्रद्धालुओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां,

ByVijay Singhal

Sep 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के बरसाना में राधा अष्टमी के मौके पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं बरसाना के सुदामा चौक पर पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए श्रद्धालुओं पर जमकर लाठियां भांजी। इस लाठीचार्ज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें श्रद्धालुओं पर पुलिस के जवान लाठीचार्ज करते हुए नजर आ रहे हैं।

देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

दरअसल, राधा रानी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बरसाना में बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ को कंट्रोल करने में नाकाम रही मथुरा पुलिस ने श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। ऐसे में भगदड़ मच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाती पुलिस का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है।

लाठीचार्ज से मच सकती थी भगदड़

पुलिस का इस तरह से लाखों की भीड़ के बीच लाठी बरसाने से भगदड़ मच सकती थी और इससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि तीन से चार पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं पर दनादन लाठियां बरसा रहे हैं। इससे साफ है कि कहीं न कहीं प्रशासन की ओर से भीड़ को कंट्रोल करने की व्यवस्था में कमियां थी। जबकि यह मालूम है कि राधा अष्टमी को लेकर बरसाना में बड़ी तादाद में श्रद्धालु जुटते हैं। भीड़ कंट्रोल करने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जाती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.