हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 11 सितंबर/ जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद मथुरा के नगरीय क्षेत्र में रिक्त चल रही उचित दर दुकानों के नवीन उचित दर विक्रेताओं के चयन हेतु शासनादेश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदनोपरान्त निर्धारित आरक्षण के अन्तर्गत वार्ड / क्षेत्रवार आवेदन पत्र मॉगे गये। प्राप्त आवेदन पत्रों की पात्रता/अर्हता का परीक्षण कराया गया। लाटरी प्रक्रिया हेतु अर्ह पाये गये आवेदकों में से नगरीय क्षेत्रों में रिक्त उचित दर दुकानों के लिए नए उचित दर विक्रेता का चयन किया जाना है। जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मथुरा द्वारा लाटरी हेतु दिनांक 18.09.2024 नियत की गई है।
जनपद के नगरीय क्षेत्रों की रिक्त उचित दर दुकानों के लिए किए गये समस्त आवेदकों को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि वे लाटरी के लिए नियत तिथि दिनांक 18.09.2024 को अपरान्हः 12:15 बजे कलक्ट्रेट मथुरा स्थित सभागार में उपस्थित होकर लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
7455095736
