हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील पुलिस द्वारा गैर प्रांत की अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो मय फर्जी नंबर प्लेट बरामद / जब्त किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा के आदेशानुसार अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण महोदय के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी मांट के निकट पर्यवेक्षण में थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा बाजना कट पर दौराने चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन उक्त स्कार्पियो गाडी रंग सफेद नही रुकी तेजी से बैरियर में टक्कर मारते हुये नौहझील बाजना मार्ग पर भागने लगी , मौजूद पुलिस बल द्वारा शक होने पर मुस्तैदी से गाडी का पीछा किया गया उक्त गाडी को रुकवाये जाने हेतु मथुरा – अलीगढ बार्डर पर बैरियर लगवाये गये उक्त वाहन द्वारा उक्त बैरियर से पहले पकडे जाने के डर से मोड कर गाडी वापस भगा दी लेकिन पुलिस टीम द्वारा पकडने हेतु लगातार पीछा करता देख नौहझील बाजना रोड मानागढी मोड से नौहझील की तरफ करीब 300 मीटर पर गाडी का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाडी को छोडकर फरार हो गया। पुलिस बल द्वारा उक्त स्कार्पियो कार से 185 बोतले व 912 पव्वा गैर प्रान्त अवैध अंग्रेजी शराब बरामद / जब्त की गयी। उक्त स्कार्पियो गाडी को गहनता से चैक किया गयो तो चैसिस नम्बर MA1TA2WLXH2G20158 तथा फर्जी नंबर UP 65 CB 8001 अंकित पाया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग संख्या 245/2024 धारा 60(1)/63 आब0अधि0 व 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात चालक व वाहन स्वामी पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
