• Mon. Apr 6th, 2026

थाना रिफाइनरी पुलिस ने वीडियो बाइरल 2 अवैध तमंचा सहित अभियुक्त किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा अवैध तमंचा के साथ वीडियो वायरल करने वाले तीन वांछित/अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार । कब्जे दो अवैध तंमचा .315 बोर व दस जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक नाजायज चाकू बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक,नगर महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रिफाइनरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.09.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना रिफाइनरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 210/24 धारा 125 बीएनएस एवं मु0अ0सं0 203/24 धारा 191(2)/115(2)/125/351(2)/351(3) बीएनएस में वांछित चल रहे  अभियुक्तगण 1.जतिन पुत्र कन्हैया निवासी कोयला अलीपुर थाना रिफाइनरी मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष 2.नटवर पुत्र राजू निवासी ग्राम बाद थाना रिफाइनरी मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष 3.रामू उर्फ हरिओम पुत्र राधाचरण निवासी ग्राम बाद थाना रिफाइनरी मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष को काशीराम कट से करीब 50 मीटर आगे आगरा की तरफ सर्विस रोड के किनारे से दो अवैध तमंचा .315 बोर, 10 जिंदा कारतूस .315 बोर  व एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.