• Mon. Apr 6th, 2026

कोसीकलां पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार XUV 500 सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलाँ पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में गैर प्रान्त से अवैध शराब की तस्करी करने वाले शराब तस्कर को गैर प्रान्त की कुल 20 पेटी (कुल 180 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार XUV 500 सहित गिरफ्तार किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा महोदय* के आदेशानुसार अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी,छाता महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में गैर प्रान्त से अवैध शराब की तस्करी करने वाला शराब तस्कर राजकुमार पुत्र राम किशोर प्रसाद निवासी शास्त्री नगर थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार उम्र करीब 30 वर्ष को गैर प्रान्त की कुल 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार XUV 500 के सहित दिनांक 09.09.2024 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त  राजकुमार उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 534/2024 धारा 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत होकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा  रहा है। दिनाँक 09.09.2024 को थाना कोसीकलाँ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चैकिग के दौरान एनएच 19 पर पशुपति फैक्टरी के सामने दिल्ली से आगरा की तरफ एक XUV 500 कार आई, गाडी में बेठे अभियुक्तगण सामने बैरियर पर हो रही चैकिंग को देखकर बैरियर से पीछे गाड़ी रोककर गाडी को पीछे की तरफ मोड़ने लगे लेकिन पीछे अन्य वाहनो के आ जाने पर गाडी को पीछे की तरफ मोड न सके जिसके बाद गाडी चालक राजकुमार पुत्र राम किशोर प्रसाद निवासी शास्त्री नगर थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार उम्र करीब 30 वर्ष व चालक की साइड मे बैठा सूरज पाठक उर्फ आशुतोष निवासी जकरपुर थाना जकरपुर जिला पटना बिहार गाड़ी से उतरकर भागने लगे जिनका पीछा पुलिस टीम द्वारा किया गया,जिसमें गाडी चालक राजकुमार पुत्र राम किशोर प्रसाद निवासी शास्त्री नगर थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार उम्र करीब 30 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा एनएच 19 पर पशुपति फैक्टरी के सामने से समय करीब 0.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा व्यक्ति सूरज पाठक उर्फ आशुतोष निवासी जकरपुर थाना जकरपुर जिला पटना बिहार अधिक दूरी एवं अंधेरा होने के कारण भागने में कामयाब रहा । पकडे गये व्यक्ति/कार चालक राजकुमार उपरोक्त नें पूछताछ पर बताया कि हमारे पास शराब थी,  हम यह शराब दिल्ली व आस पास के क्षेत्रो से सस्ते दामों में खरीदकर बिहार लेकर जा रहे थे । बरामद शराब व कार को कब्जे पुलिस में लेकर तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.