• Wed. Apr 1st, 2026

योगी सरकार ने यूपी में 10 जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

ByVijay Singhal

Sep 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लखनऊ । योगी सरकार ने मंगलवार को आई जी डीआईजी सहित 10 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए है। इनके अलावा कई आईपीएस अधिकारियों को कमिश्नर रेट में तैनाती दी गई है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर को लखनऊ में पुलिस महा निरीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात किया है। इनके अलावा डी आई जी स्थापना प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार झांसी के एसएसपी राजेश एस को पुलिस अधीक्षक शाहजहापुर, श्रीमती सुधा सिंह सेनानायक 47 वाहिनी पीएसी गाजियाबाद को झांसी का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक रायबरेली, सिद्धार्थ शंकर सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव को पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम को सेनानायक 47 वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, अपर्णा गुप्ता पुलिस अधीक्षक महोबा को पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ, अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक शाहजापुर को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र , दीपक भूकर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज को पुलिस अधीक्षक उन्नाव, अभिषेक कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक रायबरेली को पुलिस उपयुक्त आगरा कृष्ण कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर को पुलिस अधीक्षक संभल कुलदीप सिंह गुणावत पुलिस अधीक्षक संभल को पुलिस उपयुक्त प्रयागराज, अभिजीत आर शंकर को कमिश्नर रेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक औरैया, पलाश बंसल अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ को पुलिस अधीक्षक महोबा, अभिनव त्यागी अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर, अमृत जैन सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ बनाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.