• Wed. Apr 1st, 2026

मथुरा में रुपयों को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग में मां-बेटे हुए घायल, FIR दर्ज

ByVijay Singhal

Sep 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के नीम गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। जिसमें गोली लगने से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो पक्षों में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी करदी है। राया थाना क्षेत्र की नीम गांव में पूर्व प्रधान अपने परिजनों के साथ मिलकर गांव की ही एक मिथिलेश वीरेंद्र के घर अपने हाथों में हथियार लेकर जा पहुंचे। गाली गलौज करते हुए झगड़ा चालू कर दिया। इस झगड़े में पूर्व प्रधान पक्षी के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया गोली लगने से वीरेंद्र उसकी मां गुड्डी देवी घायल हो गई। घटना के संबंध में महिला भारती देवी ने बताया कि उनके परिवार आराम से घर पर बैठा है तभी गांव के जगन सिंह परिवार उनके घर पर आया गाली गलौज करते हुए गोली चलाना शुरु कर दिया इससे उनके देवर ओर सास गुड्डी देवी को गोली लग गयी। सियो भूषण वर्मा ने बताया रात को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें गोली भी चली है एक महिला एक पुरुष गोली लगने से घायल हुए हैं घायल गुड्डी देवी के बेटे मिथिलेश के द्वारा राया थाने में 9 नामजत एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.