• Tue. Mar 31st, 2026

सीएमओ को जान खतरा, डीएम से मांगी सुरक्षा

ByVijay Singhal

Sep 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जानकारी जान का खतरा सता रहा है। बीते दिनों उनके कार्यालय में कुछ लोगों द्वारा की गई तेज आवाज में बात के बाद सीएमओ ने डीएम से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। डीएम ने इस संबंध में एसएसपी से सुरक्षाकर्मी तैनात करने को कहा है।
सीएमओ डा. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनहित में कुछ निर्णय लेने पड़ते हैं, लेकिन यह निर्णय कुछ लोगों का अच्छे नहीं लगते और वह नाराजगी व्यक्त करते हैं। उन्हें जन स्वास्थ्य के के लिए कार्यालय से बाहर भी आवागमन करता पड़ता है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता महसूस होती है। इसलिए उन्होंने डीएम से सुरक्षा की मांग की है। इससे करीब सात माह पूर्व भी उन्होंने डीएम से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। सीएमओ ने बताया कि उन्हें किसी से धमकी नहीं मिली है ना ही उन्हें जान का खतरा है, लेकिन वह जब ऑफिस से बाहर जाते हैं तो सुरक्षा की आवश्यकता महसूस होती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.