हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा श्री बाँकेबिहारी मन्दिर पर श्रद्धालुओं के पर्स व मोबाईल फोन चोरी करने वाली 02 महिला चोर/अभियुक्ता को चोरी के 03 पर्श, 05 मोबाइल फोन व 1150 रू0 सहित गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के पर्यवेक्षण में व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन के कुशल नेतृत्व में थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान आज दिनांक 09.09.2024 समय करीब 11.20 बजे श्री बाँकेबिहारी मन्दिर पर श्रद्धालुओं के पर्स व मोबाईल फोन चोरी करने वाली 02 महिला चोर/अभियुक्ताओं को चोरी के 03 पर्स, 05 मोबाईल फोन व 1150/- रुपये सहित वृन्दावन रेलवे स्टेशन के पास कच्चे रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
