• Mon. Mar 30th, 2026

दिल्ली की युवती के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने गए अधिवक्ता की मौत

ByVijay Singhal

Sep 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली दिल्ली की युवती द्वारा आत्महत्या के प्रकरण में रविवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया कराने के लिए मृतक युवती के परिवार के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मांट राजा निवासी युवा अधिवक्ता किशोर सिंह राघव मृतक युवती के परिवार के साथ रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस गए थे। यहां उनके साथ युवती के पिता के अलावा चतुर्भुज निषाद, पंकज सिंह एडवोकेट आदि भी थे। पुलिस के अनुसार जैसे ही वह पोस्टमार्टम हाउस के गेट पर गाड़ी से उतरे और अंदर की ओर जाने लगे। तभी किशोर सिंह राघव जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। दिल्ली निवासी एवं ब्रज चिकित्सा संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय मीनू के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस को रविवार देर शाम तक तहरीर नहीं मिली। मीनू के परिवार वाले मथुरा आए। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें थाना हाईवे पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.