• Mon. Mar 30th, 2026

मथुरा के मीरपुर पुल के पास सड़क धंसने से अंदर समा गया ट्रेलर

ByVijay Singhal

Sep 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील-राया मार्ग पर गांव मीरपुर के समीप जर्जर नाले का पुल के समीप सड़क धंसने से सीमेंट से भरा ट्रक ट्रेलर फंस गया, जिससे सैकड़ों सीमेंट की बोरियां भी पानी में डूब गए।
मीरपुर के समीप नाले का पुल काफी समय से जर्जर हालत में चला आ रहा था। जिससे हर पल भय लगा रहता था। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा नये पुल के निर्माण के लिए नाले के पानी को डायवर्जन किया गया था। साथ एक वजह ये भी मानी जा रही है। पानी के बहाव से सड़क धंस गई हो। नौहझील-राया मार्ग पर दुपहिया वाहन निकलने के अलावा कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही गनीमत रही कि किसी की जनहानि नहीं हुई है।फिल हाल सड़क धंसने से फंसे ट्रक को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.