हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बसपा से लोकसभा प्रत्याशी रहे एवं ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को युवक ने फोन पर जान से मारने धमकी दी। साथ ही बच्चों का अपहरण करने को धमकाया। मामले को लेकर उनके भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला अक्खा गांव निवासी सुरेश सिंह सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह बाबा कढ़ेरा सिंह शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हैं। बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे उनके फोन पर कॉल आई। युवक ने ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सुरेश सिंह को जान से मारने और बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी। इससे परिवार सहित शिक्षण संस्थान में खलबली मच गई। धमकी भरी कॉल को लेकर उनके भाई प्रहलाद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं सुरेश सिंह का कहना है कि एक युवक अलग-अलग नम्बरों से फोन करता है। मुझे जान से मारने और स्कूल के बच्चों को अपहरण करने की धमकी देता है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि सेवानिवृत्त अधिकारी को फोन पर कोई जान से मारने की धमकी का मामला संदिग्ध है। मामला लेनदेन का बताया जा रहा है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
