हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद में हिंदू पक्षकार दिनेश शर्मा ने राष्ट्रीय सलाहकार समिति के आह्वान पर रंगनाथ मंदिर के श्रीमहंत गोवर्धन रंगाचार्य सहित 11 संतों को राष्ट्रीय संरक्षक सलाहकार नियुक्त किया है, जोकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुकदमे में अपनी विद्वता से हरसंभव मदद करेंगे। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर गवाह के रूप में हाईकोर्ट में उपस्थित रहेंगे।
पक्षकार ने बताया कि भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई पहले सोपान पर चल रही है। पहले मजबूत कदम से ही संपूर्ण मुकदमे की पैरवी ठोस की जा सकती है। इसके लिए संत विद्वानों का न्यास में होना परम आवश्यक है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ, राष्ट्रीय संत डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि सभी संप्रदायों, अखाड़ा परिषद, निर्माणी अखाड़ा, तीर्थ पुरोहित परिषद एवं पांडा सभा के विद्वान धर्माचार्य को शामिल किया गया है। यह अभियान आगे भी चलेगा। इसके तहत जैन एवं सिख समुदाय को जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी रिचा शर्मा, महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद नेता जयराम शर्मा, लाल भाई शास्त्री, महंत लाडली शरण दास महाराज, महंत रामशरण दास महाराज, मोहनलाल त्यागी उपस्थित रहे।

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes