• Sat. Mar 28th, 2026

जेसीआई कालिंदी का 9 सितं से शुरू होगा जेसी सप्ताह

ByVijay Singhal

Sep 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेसीआई मथुरा कालिंदी का 9 सितंबर से 16 सितंबर तक जेसी सप्ताह मनाया जायेगा जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जेसीआई मथुरा कालिंदी की अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने वर्ष 2024 में संस्था द्वारा किए गए अपने कार्यों कन्या विवाह, भोजन वितरण, शौचालय निर्माण, आदि पर प्रकाश डाला साथ ही आने वाले जेसी सप्ताह के बारे में भी सभी को अवगत कराया जिसमें सप्ताह के पहले दिन मैत्री घर वृंदावन विधवा आश्रम पर भोजन वितरण किया जाएगा साथ ही सभी पूर्व अध्यक्षों को सम्मान पत्र दिए जाएंगे। दूसरे दिन खजानी वूमेन इंस्टीट्यूट पर से टू नो ड्रग्स विषय पर चार्ट मेकिंग कंपीटीशन कराया जाएगा और एक इंटरव्यू एग्जाम को लेकर ट्रेंनिग सैशन कराया जाएगा। तीसरे दिन पौधारोपण, पानी बचाओ शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता ऑर्गेनिक खाद कैसे बनती है ये सभी प्रोग्राम्स प्रसाद पब्लिक स्कूल पर कराए जाएंगे। इसके बाद एलिट स्कूल पर हाईस्कूल टॉपर्स को पुरस्कार दिए जाएंगे साथ ही शहर की डॉक्टर टीचर बिजनेस वूमेंस के द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम कराया जाएगा इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया है जिसके अंतर्गत युवतियों और सीनियर महिलाओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अपने कार्यों द्वारा अपनी खुद की पहचान बनाई है। साथ ही इसमें शहर की महिलाओं के द्वारा एक टॉक-शो का भी आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमो में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रीति जैन एसडीएम गोवर्धन श्रीमती नीलम श्रीवास्तव सीओ श्वेता वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। सप्ताह के दौरान विकलांग सेवा संस्थान पर निःशुल्क वैशाखी ट्राय साइकिल आदि दिए जाएंगे। आखिरी दिन जेसी लॉर्ड्स के साथ गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अक्टूबर माह में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत स्थानीय स्थान पर बड़े स्तर पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान दीपा गर्ग ज्योति मित्तल सीमा जैन मिताली फौजदार निमिषा अग्रवाल शैली शाह इति बंसल आदि क्लब की पदाधिकारी उपस्थित थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.