• Sat. Mar 28th, 2026

भाजपा में कार्यकर्ता सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि जीवंत इकाई है: विनोद

ByVijay Singhal

Sep 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने होटल माधव मुस्कान रेजिडेंसी में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। राज्य सांसद तेजवीर सिंह कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी ने कहा भाजपा राष्ट्र निर्माण की पार्टी है जबकि अन्य दलों में एक ही व्यक्ति पार्टी के पीछे लगा हुआ है। भाजपा के लिए 140 करोड देशवासी परिवार हैं। राज्यसभा सांसद चौ तेजवीर सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी रीति और नीति के साथ आगे बढ़ रही है इसलिए देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है और आम जनता के लिए लगातार काम कर रही है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा हमारी पार्टी में कार्यकर्ता सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि जीवंत इकाई है, विचारधारा का वाहक है और कार्यसंस्कृति का पोषक है वे सरकार-संगठन के बीच कड़ी का भी काम करते हैं जो सरकार को हमेशा जनता से जोड़कर रखते हैं। इसी कारण सशक्त और समृद्ध भारत का सपना हमें चरितार्थ करना है। आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया प्रतिदिन 15000 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाए जायेंगे। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 8800002024 पर मिस्ड कॉल नमो ऐप वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता पदम सिंह शर्मा डा.डी पी गोयल मांट विधायक राजेश चौधरी विधायक पूरन प्रकाश पूर्व मंत्री सरदार सिंह पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह कोसी नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीरअग्रवाल नरदेव चौधरी सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना “भैया” सत्यपाल चौधरी आकाश चौधरी अमन ठाकुर सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा पंकज चतुर्वेदी तरुण सैनी नरेन्द्र गौतम निहाल आर्य विजय शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकरी मौजूद रहे। कुशल संचालन जिला महमंत्री महिपाल सिंह ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.