• Sat. Mar 28th, 2026

मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव कटैलिया में लटकने से हुई थी हीरेश की मौत

ByVijay Singhal

Sep 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव कटैलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता हीरेश (19) की मौत लटकने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग( लटकने से मौत) आया है। इस मामले में मृत महिला के पिता करुटी सिंह ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या के आरोप लगाते हुए पति समेत 5 नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया है कि बेटी शादी 26 अप्रैल को गौरव पुत्र महेन्द्र निवासी गांव कटैलिया थाना नौहझील के साथ की थी। 5 लाख रुपये नगदी सहित शादी में 8 लाख रुपये खर्च किए। बाद में ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले पति गौरव और बिचौलिया सुमन द्वारा लिखित में आश्वासन पर बेटी को ससुराल भेज दिया। 3 सितंबर को दोपहर एक बजे बेटी को आरोपियों ने एक राय से गला दबाकर जान से मार दिया। पड़ोसी की सूचना पर गांव पहुंचे तो बेटी की लाश जमीन पर पड़ी थी और परिजन मौके से भाग गए थे। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पिता की तहरीर पर पति गौरव, देवर गोलू, सास, ननद और बिचौलिया महिला के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.