• Sat. Mar 28th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन नगर निगम बनने जा रहा ई-ऑफिस

ByVijay Singhal

Sep 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में अब फाइल और कागजों की छुट्टी हो जाएगी। अब निगम के सभी कामकाज ऑनलाइन होंगे। इसके लिए निगम कार्यालय अब ई-ऑफिस बनने जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों की आईडी, ई-मेल एवं डिजिटल सिग्नेचर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम कार्यालय में फाइल और कागजों पर होने वाले कामकाज का अब कंप्यूटराइजेशन होने जा रहा है। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले ई-ऑफिस के लिए नगर निगम के अधिकारियों की डिजिटल आईडी, ई-मेल और डिजिटल सिग्नेचर तैयार किए जा रहे हैं। अभी तक अधिकारियों की सौ आईडी, पासवर्ड बन चुके हैं। अधिकारी और बाबुओं की आईडी बन जाने के बाद नगर निगम का ई-ऑफिस एनआईसी सॉफ्टवेयर से जुड़ जाएगा। ई-ऑफिस की शुरुआत नगर निगम के अकाउंट, स्वास्थ्य, कर जलकल, निर्माण विभाग से की जा रही है। नगर निगम में सभी कार्य एवं आवेदनों की निस्तारण भी अब कंप्यूटर से होगा। इससे आने वाले समय में निगम कार्य में पारदर्शिता, समय की बचत के साथ ही कागजों के रखरखाव एवं फाइलों के गुम जाने की समस्या से बाबुओं और आवेदकों को मुक्ति मिलेगी। लोगों द्वारा नगर निगम में समस्या के निदान के लिए शिकायत और कार्य के लिए आवेदन करने पर आवेदक ऑनलाइन उसकी जानकारी घर बैठे ले सकेंगे। शशांक चौधरी, नगर आयुक्त ने बताया, डाटा मैपिंग, डिजिटल सिग्नेचर की प्रक्रिया जारी है। ई-मेल आईडी पर कार्य चल रहा है। पीआईएमएस और फाइल हैड बनाए जा चुके हैं। ई-ऑफिस पर कार्य करने वालों को जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.