हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फराह में कुट्टू के पकवान खाने से करीब 250 लोगों के बीमार होने की घटना के बाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस जांच रिपोर्ट में खुले कुट्टू के आटे को घटना के लिए जिम्मेदार माना है। जल्द ही जिले में खुले कुट्टू के आटे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। डीएम ने 28 अगस्त को फराह में कुट्टू के आटे के पकवान खाने से बीमार हुए लोगों के प्रकरण की जांच के लिए एडीएम नमामि गंगे राजेश यादव, सहायक आयुक्त खाद्य धीरेंद्र प्रताप सिंह और उप मुख्य चिकित्साधिकारी बीडी गौतम की तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। तब डीएम ने एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट मांगी थी। निर्धारित समय में टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
