हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना ब्रजमंडल में कान्हा के जन्म के बाद अब राधारानी के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऊंचागांव पीठ के घनश्याम भट्ट ने बताया की इस बार राधारानी का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। राधाष्टमी पर सेवायतों द्वारा राधारानी की गंडमूल शांति की पूजा की जाती है। इसके लिए 27 कुओं का जल, 27 वृक्षों की पत्तियां, 27 स्थानों की मिट्टी आदि का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। सेवायत 11 सितंबर की रात करीब 2 बजे से पूजन शुरू करेंगे। भोर के 4 बजते ही लाडो का अभिषेक शुरू हो जाएगा।
बरसाना में राधाष्टमी 11 सितंबर को मनाई जाएगी। कस्बे में लाडो के जन्म को लेकर उत्साह देखते ही बनता है। चारों तरफ अवतरण की तैयारियां चल रही हैं। कस्बे के घर-घर में राधाजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। राधारानी मंदिर के सेवायतों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भक्त सखी स्वरूप धारण कर आराध्य को रिझाने बरसाना पहुंचते हैं। मंदिर में सारी रात पूजन का दौर चलता है। जन्मोत्सव पर बरसाना की हर गली राधे-राधे से गूंज उठेगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और बिहार तक से लोग पहुंचेंगे। तमाम भक्त लाडली के जन्मोत्सव पर अपने लड्डू गोपाल को लेकर आएंगे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes