• Mon. Apr 27th, 2026

यादवेंद्र श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा की तैयारी में जुटा यादव समाज

ByVijay Singhal

Aug 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यशोदा नंदन भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी यादव समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा की तैयारी में यादव समाज पिछले कई दिनों से जुटा हुआ है। इस शोभा यात्रा में लिरी बेन प्रवीण भाई माडम आहिर मुख्य रूप से शोभायात्रा का हिस्सा होंगी।
रविवार को मुख्य अतिथि के तौर पर मथुरा आगमन पर लीरी बेन का समाज के लोगों और महिलाओं के द्वारा जोशीला स्वागत किया। गुजरात में महारास के आयोजन के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाली लीरी बेन प्रवीण भाई माडम आहिर के मथुरा आगमन पर यादव समाज की महिलाओं द्वारा उनका पटुका पहनाकर एवं ठाकुर जी की प्रसादी स्वरूप फूल माला भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. राजेश्वरी यादव कनक यादव शिवानी यादव रति यादव लक्ष्मी यादव और नीरज यादव सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। स्वागत से अभिभूत होते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लिरी बेन सहित उपस्थित अन्य सभी समाज की महिलाओं ने सभी सजातीय महिला पुरुषों से इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे भव्यता प्रदान किए जाने की अपील की हे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.