हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा की नगरी को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को बिजली के रंग बिरंगे प्रकाश से इस प्रकार सजाया गया है कि उसके अन्दर स्थित मन्दिर और भवन देखते ही बन रहे हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम के आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है कि महानगर के सभी प्रमुख चौराहा तिराहों सड़क मार्ग यमुना पुल यमुना घाट क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कान्हा के जन्मोत्सव की सुखद अनुभूति हो सके। उधर जिला प्रशासन ने इस पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं तथा चप्पे चप्पे पर पुलिस लगा दी गई है। जेबकटी जंजीर खींचने और फोन चुराने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख मन्दिरों में सादा वर्दी मे पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं। जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिह ने बताया कि सुरक्षा से समझौता किये बिना इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन करने में असुविधा न हो। मथुरा वृन्दावन के प्रवेश मार्गों पर वाहन पार्किंग बनाकर शहर में होनेवाले जाम को रोकने का प्रयास किया गया है।
.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश तथा जिला प्रशासन नगर निगम के संयुक्त सहयोग से यहां के प्रमुख चौराहों को इस प्रकार रंग बिरंगे प्रकाश से सजाया गया है कि चौराहों की शक्ल सूरत बदल गई है। चौराहों पर सुंदर रंग बिरंगे कपड़े एवं झालर की सजावट ने इतना भव्य बना दिया है कि यहां आनेवाले हर तीर्थयात्री को दूर से ही पता चल जाता है कि वह कान्हा की नगरी में जन्माष्टमी पर आया है। बड़े बुजुर्गों का कहना है कि ऐसी सजावट इससे पूर्व कभी नही हुई। जन्माष्टमी पर बाजार में कूटू और सिंघाडे़ के आटा के पकवानो की भरमार हो गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
