• Mon. Apr 27th, 2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद मथुरा में आगमन, डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का फीता काटकर किया उद्घाटन हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा 25 अगस्त। 5251 वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव के पावन अवसर पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद मथुरा में आगमन हुआ। मा० मुख्यमंत्री जी ने मथुरा के डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उ०प्र० ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा रूपये 1962.52 लाख में पांचजन्य प्रेक्षागृह को बनवाया गया है। उक्त प्रेक्षागृह में लगभग 900 लोगों के बैठने का स्थान है। पांचजन्य प्रेक्षागृह उद्घाटन के पश्चात मा० मुख्यमंत्री जी ने एक विशालकाय गुब्बारा आसमान / आकाश में छोड़कर पावन-पुनीत श्रीकृष्ण जी का 5251वें जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसी समय जनपद के अन्य प्रमुख 17 स्थानों पर गुब्बारे उड़ाए गए। इसी के साथ जनपद में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण जी का 5251वां जन्माष्टमी महामहोत्सव पूरे देश एवं प्रदेश में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने आते है। मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पांचजन्य प्रेक्षागृह में मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के दौरान संपूर्ण प्रेक्षागृह शंख वादन से गूंजता रहा। मा० मुख्यमंत्री जी का स्वागत 5251 फूलों से बनी माला से किया गया। मा० मुख्यमंत्री जी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र जी एवं मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने कान्हा – माखन – मटकी पेंटिग / चित्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संकलित मीरा ग्रंथ तथा प‌द्मीनी कोल्हापुरी के भजन एलबम का विमोचन किया। उसके पश्चात प्रेक्षागृह में मा० मुख्यमंत्री जी के समक्ष जनपद मथुरा के विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसको प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी देखा।

ByVijay Singhal

Aug 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 25 अगस्त। 5251 वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव के पावन अवसर पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद मथुरा में आगमन हुआ। मा० मुख्यमंत्री जी ने मथुरा के डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का फीता काटकर उद्घाटन किया। उ०प्र० ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा रूपये 1962.52 लाख में पांचजन्य प्रेक्षागृह को बनवाया गया है। उक्त प्रेक्षागृह में लगभग 900 लोगों के बैठने का स्थान है। पांचजन्य प्रेक्षागृह उद्घाटन के पश्चात मा० मुख्यमंत्री जी ने एक विशालकाय गुब्बारा आसमान / आकाश में छोड़कर पावन-पुनीत श्रीकृष्ण जी का 5251वें जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसी समय जनपद के अन्य प्रमुख 17 स्थानों पर गुब्बारे उड़ाए गए। इसी के साथ जनपद में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण जी का 5251वां जन्माष्टमी महामहोत्सव पूरे देश एवं प्रदेश में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने आते है। मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पांचजन्य प्रेक्षागृह में मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के दौरान संपूर्ण प्रेक्षागृह शंख वादन से गूंजता रहा। मा० मुख्यमंत्री जी का स्वागत 5251 फूलों से बनी माला से किया गया। मा० मुख्यमंत्री जी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र जी एवं मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने कान्हा – माखन – मटकी पेंटिग / चित्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संकलित मीरा ग्रंथ तथा प‌द्मीनी कोल्हापुरी के भजन एलबम का विमोचन किया। उसके पश्चात प्रेक्षागृह में मा० मुख्यमंत्री जी के समक्ष जनपद मथुरा के विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसको प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी देखा।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.