• Wed. Feb 5th, 2025

वन महाराज कालेज के ट्रस्टियों में गहराया विवाद

ByVijay Singhal

Oct 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वन महाराज कॉलेज के ट्रस्टियों में विवाद हो गया है। ट्रस्टी ने कॉलेज ट्रस्ट के सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें संवैधानिक अध्यक्ष को बेदखल कर गैर कानूनी तरीके से कब्जा कर व्यवसायिक रूप में उपयोग करने के आरोप हैं।
मदन मोहन घेरा स्थित वन महाराज भजन कुटीर में कॉलेज ट्रस्टी गोपानंद बन महाराज ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि सचिव ने उनके आश्रम के साधु पर जानलेवा हमला करवाया। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वह काफी समय से हमले के डर से बाहर रह रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सुरक्षा के साथ जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर उन्हें सुरक्षा दी गई। जब कहीं जाकर वह वृंदावन स्थित अपने आश्रम पहुंचे। गोपानंद वन महाराज ने आईओपी ट्रस्ट के सचिव पर आरोप लगाया कि उन्होंने 25 अगस्त को आश्रम के साधु शिवानंद वन महाराज पर भजन कुटीर में जानलेवा हमला किया था। मामले में कोतवाली में श्यामसुंदर मंडल, कमल सैनी, सच्चिदानंद बन महाराज और रितेश के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया। उन्होंने सचिव नामदेव शर्मा, प्रियानंद वन महाराज और सुभाष सरकार को इस हमले के पीछे बताया। प्रोफेसर राजेंद्र मिश्रा ने कहा ट्रस्ट के सचिव ने संवैधानिक अध्यक्ष स्वामी गोपानंद महाराज को बेदखल करके गैर कानूनी रूप से कब्जा कर रखा है। संत शिवानंद वन महाराज पर उनके द्वारा हमला नहीं कराया गया, उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया। जांच पुलिस ने की और एफआर लगा दी। इसके पीछे उनके आश्रम का विवाद है। वर्ष 2020 में जब तत्कालीन अध्यक्ष स्वामी गोपालानंद महाराज का कार्यकाल पूर्ण हो गया, उसके बाद ट्रस्टियों ने दिल्ली के प्रोफेसर एमएम भारद्वाज को चुन लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.