• Wed. Feb 11th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएसआर योजना में अच्छादित इकाइयों की समीक्षा बैठक

ByVijay Singhal

Nov 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 23 नवम्बर। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएसआर योजना में अच्छादित इकाइयों की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक तथा जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक ली। सीएसआर फंड को सही माध्यम से सही जगह उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीएसआर का पैसा सरकारी स्कूलों, आंगनबाडी केन्द्रों, मूलभूत सुविधाओं आदि के लिए उपयोग किया जायेगा तथा सभी औद्योगिक पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि गतवर्ष का डाटा बनाकर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, जिसमें कितना व्यय कहां किया गया तथा कितना शेष बचा है। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड द्वारा प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन उक्त समिति के समक्ष रखा जायेगा, जिसकी स्वीकृति के बाद ही उक्त कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यमियों की कई समस्याओं का मौके पर ही जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त रामेंद्र कुमार ने बिन्दुवार एजेण्डा पढते हुए उद्योग बन्धुओं की समस्या से जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों को अवगत कराया। उपायुक्त ने बताया कि जनपद में एप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन प्रतिमाह किया जाता है, जिसमें जनपद के उद्योग बन्धुओं द्वारा रुचि लेकर जनपद के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के साधन उपलब्ध कराये जा रहे है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि रोजगार मेले से अधिकाधिक युवाओं को लाभ दिया जाये। बैठक में एकल खिड़की योजना के अर्न्तगत निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने सभी लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल को लगतार देखते रहे और तत्काल प्राप्त आवेदन का निस्तारण करें। उद्योगों द्वारा किए जा रहे सी.एस.आर. के विवरण को तैयार करने के निर्देश दिए, अग्नि शमन विभाग और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त औद्योगिक के मानकों को पूर्ण करा लें।
श्री खरे ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग क्षेत्र मे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए समय समय पर नालों की सफाई करते रहें। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इंडस्ट्रियल एरिया में अपने क्षेत्र अनुसार सड़कों का निर्माण तथा मरम्मत करायें। औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाईट लगाने के निर्देश दिये तथा जो लाईटें खराब हैं, उन्हें ठीक कराया जाये। उपायुक्त को निर्देश दिये कि बैंक के प्रबंधकों के साथ बैठक करें और लम्बित ऋण प्रकरणों का निस्ताण करवायें। थाना प्रभारी हाईवे को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्र व हाईवे की सर्विस रोड़ को अतिक्रमण मुक्त करवायें।
बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा औद्योगिक संगठनों से प्राप्त बिजली, वन विभाग, अग्नि शमन, यूपीसीडी, नगर निगम इत्यादि विभागों से प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्णय करते हुए कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी बची लंबित शिकायतों की समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित कर उन्हे आश्वस्त किया गया की उक्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि समस्त उद्योग बंधु जनपद की आर्थिक शक्ति है, जिनकी समस्याओं का निस्तारण करना प्रशासन का सर्वप्रथम कर्तव्य है, उद्योगो से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अजय कुमार वर्मा, उपायुक्त उपद्योग रामेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सनसवीर सिंह, नगर निगम, विद्युत, एमवीडीए, जल निगम सहित शहर के उद्यमीगण मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.