• Wed. Feb 11th, 2026

कोसीकलां दंगे के आरोपियों को अदालत ने किया बरी

ByVijay Singhal

Nov 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के वर्ष 2012 मेें बहुचर्चित रहे सांप्रदायिक दंगे के दो आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया। इन पर लोगों के साथ मिलकर दंगा करने का आरोप था। सपा सरकार में हुई घटना के बाद कोसीकलां में काफी दिनों तक पुलिस तैनात रही। व्यापारियों ने प्रदर्शन तक किए थे। दस वर्ष पूर्व कोसीकलां में नूर मोहम्मद की ड्राईक्लीन की दुकान में आग लग गई। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसको लेकर कोसीकलां सहित जनपद का माहौल गर्म हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद थाना कोसीकलां में नूर मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें राजू, सुरेश, दिनेश आढ़तिया, शरद, सुरेश, नीरज, अशोक सहित 900 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर्राई। रिपोर्ट में बताया कि आगजनी में दुकान में रखा कई लाख रुपये का सामान जल गया। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए राजू और शरद के खिलाफ चार्ज शीट अदालत में दाखिल कर दी। दस वर्ष पूर्व कोसीकलां में नूर मोहम्मद की ड्राईक्लीन की दुकान में आग लग गई। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसको लेकर कोसीकलां सहित जनपद का माहौल गर्म हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद थाना कोसीकलां में नूर मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें राजू, सुरेश, दिनेश आढ़तिया, शरद, सुरेश, नीरज, अशोक सहित 900 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर्राई। रिपोर्ट में बताया कि आगजनी में दुकान में रखा कई लाख रुपये का सामान जल गया। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए राजू और शरद के खिलाफ चार्ज शीट अदालत में दाखिल कर दी। केस की सुनवाई एडीजे-प्रथम हरेंद्र कुमार की अदालत में हुई। अभियुक्तगण के अधिवक्ता नंदकिशोर उपमन्यु ने बताया कि सुनवाई के दौरान नूर मोहम्मद सहित दो अन्य गवाह भी पेश हुए। इसमें तीनों गवाहों ने आरोपियों के पक्ष में गवाही दी। इसके बाद अदालत ने पुलिस चार्ज शीट में शामिल दोनों को बरी कर दिया। जानकारी रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने वारदात के बाद जेल भेजा था। अदालत से उनको जमानत भी मिली थी। कोसीकलां में हुए दंगे में व्यापारियों ने तत्कालीन प्रदेश सरकार से जुड़े नेताओं पर आरोप लगाए थे। कहा था कि सपा सरकार के प्रभाव में एफआईआर में अतिरिक्त नाम बढ़ाए गए थे। जिन्हें बाद में पुलिस ने अपनी चार्ज शीट में बाहर कर दिया था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.