• Fri. Feb 20th, 2026

विधान परिषद में उठेगा बीएसए मथुरा का मामला

ByVijay Singhal

Aug 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विधान परिषद सदस्य योगेश चौधरी नौहवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मथुरा बीएसए के खिलाफ 40 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। कहा है कि कर्मचारी ने बीएसए के कहने पर ही रिश्वत ली थी। कर्मचारी तो पकड़ा गया लेकिन मुकदमे में नामजद होने के बावजूद बीएसए सुनील दत्त पर कोई एक्शन नहीं हो रहा है। उन्होंने इस प्रकरण को विधान परिषद में भी उठाने की बात कही है। बीएसए कार्यालय में तैनात कर्मचारी ब्रजराज को 19 जून को एंटी करप्शन की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा था। लिपिक ने बयान दिया था कि बीएसए सुनील दत्त की शह पर उसने रिश्वत मांगी थी। इसके पीछे तर्क दिया है कि वृंदावन के जूनियर हाईस्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामेश्वर सिंह की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस बीएसए के द्वारा जारी किया गया था। नोटिस का निस्तारण बीएसए का ही अधिकार क्षेत्र है। रिश्वत में से कुछ हिस्सा बीएसए द्वारा स्वेच्छा से उसे दिया जाना तय हुआ था। एंटी करप्शन की टीम ने रिफाइनरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। ब्रजराज फिलहाल जेल में है। इसी बीच विधान परिषद सदस्य योगेश चौधरी नौहवार ने भी बीएसए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एमएलसी योगेश चौधरी नौहवार ने मुख्यमंत्री के मुलाकात कर बीएसए की शिकायत की है। उन्होंने सुनील दत्त पर मथुरा के अलावा कानपुर तैनाती के दौरान लगे आरोपों का भी हवाला दिया है। मथुरा से जुड़े विवादित मामलों की जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल की है। विधायक योगेश चौधरी नौहवार ने ये भी कहा कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो इस प्रकरण को विधान परिषद के सत्र में उठाने का काम करेंगे। जब तक उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होगी। वो अपना विरोध जारी रखेंगे।
बीएसए की शिकायत से जुड़ा एक और पत्र सामने आया है। यह पत्र कानपुर के विधान परिषद सदस्य कानपुर खंड स्नातक क्षेत्र अरुण पाठक ने 2 सितंबर 2023 को राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार को लिखा था। पत्र में कानपुर देहात के तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे सुनील दत्त पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था। अरुण पाठक के पत्र के मुताबिक शिकायतों की जांच हुई जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा मऊ जनपद में तैनाती के दौरान भी वहां बीएसए के पद पर तैनात रहे सुनील दत्त पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। मथुरा में तैनाती के बाद से बीएसए चर्चा में हैं। सुनील दत्त, बेसिक शिक्षा अधिकारीने कहा मुझ पर लगाए जा रहे ये आरोपी पूरी तरह से निराधार हैं। मैने कुछ कर्मचारियों और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। यह षड्यंत्र उन्हीं के द्वारा किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.