• Thu. Feb 19th, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चंदपा नगर इकाई गठित, आशीष पासवान नगर अध्यक्ष और दीपक दास बने नगर मंत्री

ByVijay Singhal

Aug 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हाथरस 08 अगस्त । आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस जिले की चंदपा नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। अभाविप जिला सह प्रमुख अनुराग शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष आशीष पासवान, नगर उपाध्यक्ष अंकुश जादौन, नगर उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, नगर उपाध्यक्ष कपिल गोस्वामी, नगर उपाध्यक्ष आरती शर्मा, नगर उपाध्यक्ष हाकिम सिंह, नगर मंत्री दीपक दास, नगर सह मंत्री आसिफ, नगर आंदोलन प्रमुख शाहरुख, एसएफडी प्रमुख अभिषेक उपाध्याय, एसएफएस प्रमुख विवेक जादौन, सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रमुख विनय पासवान को बनाया गया। जिला सह प्रमुख अनुराग शर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। और कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आप सभी डायनामिक कार्यकर्ता डायनिमक भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर कार्य करेंगे। क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण और अपनी संस्कृति को बचाए और बनाए रखने के लिए पूरे देश ने एक विकसित और मॉर्डन देश का सपना देखा। इसमें विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले युवाओं की समुचित भागीदारी के लिए 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई। अभाविप का मकसद देश के विश्वविद्यालयों में पनप रही वामपंथी विचारधारा को खत्म करना था। छात्र एवं राष्ट्रहित में समर्पित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील और एकता के नारे के साथ चलने वाला एक मात्र राष्‍ट्रवादी छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद् न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.