हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। सौंख रोड पर स्कूली बच्चों से भरी ईको कार पलटने के हादसे के बाद डीएम की सख्ती से परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। स्कूली वाहनों के बाद सड़कों पर दौड़ रहे यात्री वाहनों की भी जांच शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने डीएम के समक्ष डाटा रखा है कि जिले में 212 वाहन व्यावसायिक श्रेणी में ऐसे पंजीकृत हैं, जिनके फिटनेस संबंधी प्रपत्र समाप्त हो चुके हैं। इनके स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को भी शहर की सड़कों पर चेकिंग की। इसमें फिटनेस व अन्य प्रपत्र अधूरे रखते हुए वाहनों को संचालित करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 212 वाहन, जो कि बिना फिटनेस प्रपत्र के दौड़ रहे हैं। इनमें पता लगा है कि यह अधिकांश मथुरा से आगरा, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान रूट पर संचालित हैं। इन रूटों पर चेकिंग बढ़ाई गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
