हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुलिस की अव्यवस्था का स्याह सच है। अपराधियों से बरामद माल को सुरक्षित रखने को बेहतर इंतजाम पुलिस थानों में नहीं हैं। हाईवे और शेरगढ़ थानों में बरामद गांजा अव्यवस्था से बर्बाद हो गया। काफी गांजा पानी में भीगने से सड़ गया और कुछ बोरे चूहों ने कुतर दिए। पुलिस ने गांजा सड़ने की रिपोर्ट कोर्ट में दी। पुलिस की लापरवाही से बदनामी चूहों की होने लगी है। अब एडीजे सप्तम संजय चौधरी के न्यायालय ने 26 नवंबर की तिथि साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तय की है। हाईवे थाने में 195 किलो और शेरगढ़ थाने में 386 किलो गांजा काफी पहले बरामद किया गया था। थानों पर बरामद सामान बहुत सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पानी में गांजा भीग गया। उसके ऊपर जो स्लिप रखी थी, वह भी धुल गई और ये अपठनीय हो गया कि कौन सा गांजा, किस मुकदमे से संबंधित है। कुछ बोरों को चूहों ने काट दिया। ऐसे में बोरों को कोर्ट तक लाने की स्थिति नहीं रही। कोर्ट ने सितंबर में मामले की जांच सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह को दी। सीओ ने जांच कर बताया कि गांजा भीगने से खराब हुआ और कुछ बोरे चूहों ने काट दिए हैं। वहीं शेरगढ़ से भी यही रिपोर्ट कोर्ट को दी गई। पुलिस ने माल को सुरक्षित नहीं रखने की व्यवस्था नहीं की और चूहों की बदनामी हो गई। विशेष लोक अभियोजक एडीजे सप्तम न्यायालय रनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ बोरे चूहे द्वारा काटने और कुछ गांजा भीगने की रिपोर्ट दी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि गांजा भीग जाने के कारण खराब हुआ है। कुछ बोरों को चूहों ने कतर दिया है। अब दूसरे बोरों में रखकर उसे कोर्ट में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
