• Mon. Feb 16th, 2026

दो विभागों के बीच उलझ गई मातृ वंदना योजना, आवेदन बंद

ByVijay Singhal

Aug 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना दो विभागों के बीच उलझ गई है। अप्रैल से योजना में कोई फॉर्म नहीं भरा जा रहा है। कारण यह है कि जिस विभाग को अब इस योजना के संचालन का जिम्मा मिला है, वहां अभी प्रशिक्षण ही नहीं मिल पाया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का संचालन 2017 से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिप्सा के जरिए कर रहा था। अब संचालन का जिम्मा महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) विभाग को सौंपा गया है। प्रक्रिया पूरी न होने से योजना दोनों विभागों के बीच लटकी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर योजना का संचालन कराना है, लेकिन प्रशिक्षण नहीं हो पा रहा है। पोर्टल ट्रांसफर भी खटाई में है। कई महीने से एक भी आवेदन नहीं हुआ है। आंगनबाड़ियों को लॉग इन आईडी और पासवर्ड तक नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग में रहते हुए इस योजना को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने वाले कर्मियों की डीपीओ आईसीडीएस ने मांग रखी है। मगर, वह भी अभी तक उनके विभाग को नहीं मिल पाए हैं। डीपीओ बुद्धि मिश्रा का कहना है कि प्रशिक्षण होने के बाद योजना का संचालन होगा। . अजय कुमार वर्मा, सीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का संचालन अब आंगनबाड़ी को करना है। शासन स्तर से योजना के ट्रांसफर कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.