हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गांव नगला हरजीवन में 25 जुलाई को हुए झगड़े में घायल बालक के पिता श्रीपाल शुक्रवार को गांव के पास अचेतावस्था में मिले। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव महावन थाने में रखकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देखकर 5 थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। अफसरों के समझाने पर परिजन मान गए। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नगला हरजीवन निवासी श्रीपाल का पुत्र हिमांशु (11) घर से कोचिंग के लिए 25 जुलाई को गया था। रास्ते में गांव के पांच लोगों ने उसे रोककर पीटा। इससे हिमांशु घायल हो गया। आरोप है कि तहरीर देने के दो दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। राजपाल यादव ने बताया कि मेरा भाई श्रीपाल (46) शुक्रवार सुबह घर से मनोहरपुर के लिए जा रहे थे। गांव के समीप ही वह अचेत अवस्था में मिले। जानकारी पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। श्रीपाल की मौत से गुस्साए परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। मृतक ने भाई ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं पुलिस पर भी कार्रवाई न करने की बात कही। सूचना पर थाना बलदेव, जमुनापार, सदर, राया, थाना रिफाइनरी थाने की पुलिस महावन थाने पहुंची। एस पी देहात त्रिगुण विषेन, एसडीएम महावन राजकुमार भास्कर, सीओ महावन भूषण वर्मा पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी देहात ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से झगड़े के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़ितों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ बोले- आरोप की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
