हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत भागवताचार्य देवकीनंदन और उनके भाई पर अपने सहयोगियाें के साथ मिलकर जमीन की बिक्री के नाम पर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। इस संबंध में भाकियू भानु शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. यशवीर सिंह राघव ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। जिस भागवताचार्य पर आरोप लगा है उनका वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर आश्रम बताया जा रहा है।शिकायती पत्र में भाकियू नेता ने कहा है कि करीब साढ़े चार माह पूर्व भागवताचार्य से जैंत-भरतिया मार्ग स्थित उनकी खाली पड़ी भूमि का 97 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से सौदा तय हुआ। भागवताचार्य ने 21 एकड़ जमीन खुद के अधिकार में बताई। इस आधार पर 40 लाख रुपये उसने उनके ट्रस्ट के खाते में डलवा लिए। बाकी 25 प्रतिशत धनराशि 40 दिन में देने का करार हुआ। पूरा भुगतान 18 माह में करने को कहा गया। इसी बीच महराज के संपर्क जमीन को महंगी दर पर लिए जाने को अन्य किसी से हो गए। इसके बाद भागवताचार्य की नीयत डोल गई और कहने लगे कि आपको न तो जमीन मिलेगी और न ही पैसा। शिकायतकर्ता ने भागवताचार्य उनके छोटे भाई , एक सहयोगी से संपर्क कर मिन्नत की गई मगर उन्होंने ने भी साफ मना कर दिया। कहा कि अगर अपने पैसे लेने के चक्कर में रहे तो जान से मरवा दिया जाएगा या किसी झूठे बड़े केस में जेल भिजवा दिया जाएगा। हमारी शासन और प्रशासन में अच्छी पकड़ है तू कुछ भी नही बिगाड़ पाएगा। चुप बैठने में ही भलाई है। बाद में पता चला कि जहां जमीन का सौदा तय हुआ है वहां 21 एकड़ जमीन है ही नहीं। 40 लाख रुपये उनकी पत्नी सुगंधा सिंह के खाते से दिए गए हैं। जैंत थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पंवार ने बताया एसएसपी कार्यालय से प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
