• Wed. Feb 11th, 2026

सूटकेस में मिली आयुषी की हत्या की पूरी कहानी:साथी लड़के से करती थी प्यार, पिता ने रिवॉल्वर से मारी गोली दो गोली

ByVijay Singhal

Nov 21, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में लाल सूटकेस में मिली आयुषी की हत्या उसके कारोबारी पिता नितेश यादव ने की थी। उन्होंने सीने में दो गोली मारी। वारदात में मां ने भी साथ दिया। इसके बाद काफी देर तक लाश को दिल्ली में बदरपुर स्थित घर में ही रखा। फिर लाल सूटकेस में शव को पैक करके 150 किमी. मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आयुषी का भरतपुर के रहने वाले एक लड़के से अफेयर था। यह लड़का उसके सहपाठी का रिश्तेदार है। माता-पिता खिलाफ थे। इसी बात पर 17 नवंबर को दोपहर आयुषी का मां से झगड़ा हुआ। मां ने पिता को इसकी सूचना दी। नाराज पिता घर आए। उन्होंने आयुषी को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। गुस्से में आए पिता ने लाइसेंस रिवॉल्वर से सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ के दौरान माता-पिता दोनों रोते रहे। उन्होंने बताया कि जो कुछ हुआ, सब एकाएक और गुस्से में हुआ। पिता ने पूछताछ में बताया कि बेटी जलील करती थी। उसे कई बार समझाया। लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आयुषी ने नीट एग्जाम क्लीयर कर लिया था। लेकिन, वह काउंसलिंग में नहीं गई। माता-पिता ने काउंसलिंग में शामिल होने के लिए काफी मान-मनौव्वल की। लेकिन आयुषी नहीं मानी। पिता ने बताया कि वह हर बात पर परिवार का विरोध करने लगी थी। 17 नवंबर को मां से झगड़ा होने के बाद पिता ने आयुषी की हत्या की थी। दोपहर में उसकी लाश को सूटकेस में पैक किया। फिर अंधेरा होते ही कार में सूटकेस को रखा और 150 किमी. दूर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। 18 की सुबह सूटकेस में पैक आयुषी की लाश मिली थी। इससे पहले रविवार को मथुरा में पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची आयुषी की मां ब्रजवाला और भाई आयुष ने शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद परिवार बिना किसी से बात किए सीधे पुलिस के साथ गाड़ी में बैठकर निकल गए। मीडिया ने सवाल करने की कोशिश की, लेकिन मां और भाई कुछ भी नहीं बोले।आयुषी BCA में पढ़ रही थी। पहचान करते समय मां और भाई की आंखों में आंसू आ गए। वह एक-दूसरे के गले मिलकर रोने लगे। ब्रजवाला की एक ही बेटी आयुषी थी और एक छोटा बेटा आयुष है। आयुषी हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी पुलिस खुद परिवार तक पहुंची। यानी, परिवार ने पुलिस को आयुषी के लापता होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। न ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

दिल्ली से मथुरा पुलिस के पास एक कॉल आई थी। इसमें सूटकेस में मिली लड़की के परिवार के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस दावा कर रही है कि मुखबिर ने यह कॉल की थी। हालांकि, एक बात यह भी सामने आ रही है कि आयुषी के ही किसी परिचित ने मथुरा पुलिस को फोन करके जानकारी दी। सूटकेस में मिली लाश का खुलासा मथुरा पुलिस के बड़ा चैलेंज थी। पुलिस ने लड़की की शिनाख्त के लिए 100 पुलिस कर्मियों की 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 300 CCTV की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके बाद भी लड़की की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तभी पुलिस को एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि बदरपुर के मोड़बंद की रहने वाली लड़की दो दिन से गायब है। यह सूचना ही पुलिस के लिए काफी थी। इसके आधार पर पुलिस की एक टीम लड़की के घर पहुंची। शव मिलने के बाद पुलिस की प्राथमिकता थी कि शिनाख्त करना। कार्य वाहक SSP मार्तंड प्रकाश सिंह ने इसके लिए पहले 4 टीमें लगाई। लेकिन, जैसे-जैसे समय बढ़ता गया टीमों की संख्या बढ़ती गई। 14 टीमें इस खुलासे में जुट गईं। 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी यह पता लगा रहे थे कि आखिर यह शव किसका है। 14 टीम,100 से ज्यादा पुलिस कर्मी और 48 घंटे से ज्यादा समय तक की मेहनत का नतीजा यह रहा कि आखिर में पुलिस ने शिनाख्त करने में सफलता हासिल कर ही ली। शुक्रवार यानी 18 नवंबर को जब शव मिला और यह खबर मीडिया की सुर्खियां बनी। ऐसे में लखनऊ से मथुरा पुलिस के पास फोन आने लगे। मुख्यमंत्री और DGP ऑफिस से मामले की हर अपडेट मांगी जा रही थी। युवती के शव की जब शिनाख्त हो गई, उसके बाद मथुरा के कार्य वाहक एसएसपी ने मार्तंड प्रकाश सिंह

इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और DGP ऑफिस को दी। मथुरा के थाना राया क्षेत्र में वृंदावन कट और राया कट के बीच यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर शुक्रवार की दोपहर को युवती का लाल रंग के ट्रॉली बैग सूटकेस में शव मिला था। शव को पहले पालिथीन में पैक किया और फिर हाथ पैर मोड़कर सूटकेस में बंद कर दिया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लड़की काली रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने थी। कपड़ों से लग रहा था कि वह अच्छे परिवार की है। लड़की की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच थी। रंग गोरा, काले और लंबे बाल थे। स्लेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की पहने थी, जिस पर Lady Days लिखा हुआ था। नीले और सफेद रंग की पैंट पहनी हुए थी। बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी थी। इसके अलावा लड़की के सीने में सटाकर गोली मारी गई थी। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले थे। मथुरा में 18 नवंबर को लाल सूटकेस में मिली 22 साल की लड़की की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर उसकी पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। मृतका दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली थी। उसकी हत्या करने के बाद शव लाल सूटकेस में बंद कर एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया था। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सूटकेस में लड़की की लाश मिली है। सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का भरकर कोशिश की। उम्र करीब 22 साल है। इतना तय है कि ये हत्या कहीं और की गई। फिर लाश को लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल, लड़की की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद फॉरेंसिंक टीम को बुलाया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.