हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता महोदय मथुरा के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना शेरगढ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 08.07.2024 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रविन्द्र पुत्र लच्छी निवासी ग्राम बसई थाना शेरगढ मथुरा उम्र करीव 25 वर्ष को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित ग्राम खडवाई मोड से ग्राम खडवाई की तरफ करीव 50 मी0 आगे वहद थाना क्षेत्र शेरगढ के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 209/24 धारा 3/25 आर्म्स पंजीकृत किया गया व अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
7455095736
