• Thu. Nov 26th, 2026

गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में रासलीला कार्यशाला के प्रशिक्षुओं को कराया गया योगासन

Byvijay.singhal1233

Jun 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें योगाभ्यास कराया गया। साथ ही “गीता और योगशास्त्र”  विषय पर व्याख्यान हुए। अकादमी में चल रही रासलीला कार्यशाला के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक- बालिकाओं को योगाचार्य एवं अवकाश प्राप्त जिला विद्यालय निरीक्षक डा एस पी गोस्वामी, अरविंद आश्रम पांडिचेरी से जुड़े योगाचार्य डा एस के गोस्वामी ‘अर्पितश्री’ , बरेली से आयीं शिक्षिका शैफाली कौशिक ने योगासन कराया। श्री गोस्वामी ने बताया कि भारत के प्रस्ताव पर दस साल पहले वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ में 177 देशों ने अंतरराष्ट्रीय योग  दिवस मनाने का संकल्प लिया था। योग शरीर को स्वस्थ रखता है। हर व्यक्ति को योग करना चाहिए।
गीता में ‘योग शास्त्र’ विषय पर गीता मर्मज्ञ एवं विदेश मंत्रालय में अपर सचिव रह चुके श्री महेश चंद्र शर्मा ने सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होने बताया कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण जो कि योगी कहलाए गये। गीता के हर अध्याय में योग शास्त्र का उल्लेख है। योग दिवस के संयोजक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि आज  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व विश्व संगीत दिवस है। दोनों से इंसान निरोग रहता है। संयोग से आज ही ज्येष्ठ पूर्णिमा है। महिलाएं अपने परिजनों के दीर्घायु व निरोगी जीवन के लिए वट पूजन कर रही हैं।
गीता और योग कार्यक्रम में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री जे पी पाण्डेय, गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा.उमेश चन्द्र शर्मा, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की संगीत की अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डा. मीरा दीक्षित, मेजर राजपाल, पश्चिम बंगाल से आये नगेन्द्र पाल आदि अतिथिगण उपस्थित रहे। संचालन संस्थान के समन्वयक व कार्यक्रम संयोजक श्री सिकरवार ने किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.