हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्राचीन गोविंददेव मंदिर में तैनात पुरातत्वकर्मी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुरातत्वकर्मी की मौत हृदयगति रुकने से आई है। बताया जाता है कि प्राचीन गोविंददेव मंदिर की देखरेख के लिए तैनात पुरातत्वकर्मी राकेश कुमार रावत (53) पुत्र मंगल रावत मूल निवासी उत्तराखंड मंदिर के पास ही एक निजी गेस्ट हाउस में किराए पर रह रहा था। बुधवार सुबह गेस्ट हाउस संचालक अजय मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि राकेश कुमार कमरे में मृतावस्था में पड़ा है। रंगजी मंदिर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। गेस्ट हाउस संचालक अजय मिश्रा ने बताया कि सुबह कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो गेट तोड़कर देखा, जिसमें रावत पलंग पर मृतावस्था में पड़े थे। पुरातत्व विभाग के अधिकारी रविकांत शर्मा के अनुसार मल्टी टास्क स्टाफ के पद पर कार्यरत रावत विगत करीब ढाई महीने से वृंदावन में तैनात थे। मूल रूप से उत्तराखंड निवासी मृतक वर्तमान में परिवार के साथ आगरा में रह रहे थे। उनकी मौत की सूचना पर भाई दिनेश पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। खास यह कि कुछ भी पूछने के बाद मृतक के भाई ने कुछ नहीं बताया। भाई शव को जल्दी ले जाने पर उतारू दिखा। मृतक के दो बच्चे हैं, फिलहाल पत्नी बच्चों के संग गांव गई है। फिर भी पुलिस गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ कर सकती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
