हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की निचली और सत्र अदालतों में 3600 से अधिक फाइल मुद्दई-मुल्जिमों के इंतजार में कोर्ट में धूल फांक रहीं हैं। किसी में मुल्जिम फरार हैं तो किसी में वादी ही कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। इनमें सैकड़ों फाइल ऐसी हैं, जिनमें कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी कर दिए हैं। वर्तमान में जिले की निचली अदालतों में 19719 फाइल लंबित हैं। वहीं, सत्र न्यायालयों में 17053 फाइल लंबित हैं। इनमें से 3600 से अधिक मामले ऐसे हैं, जिनमें किसी में मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी तो किसी मे आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने में नाकाम रही है। अदालत ने मुल्जिमों की पेशी के अभाव में कई फाइलें ऐसी हैं, जिनमें एक से अधिक मुल्जिम हैं, इनमें फरार आरोपियों की पत्रावली को अलग कर दिया है। तारीखों पर पेश हो रहे मुल्जिमों की पत्रावली पर सुनवाई करते हुए कोर्ट मुकदमों का निस्तारण कर रही हैं। हाल में इस प्रकार की कई फाइलों में सजा सुनाई गई है। विधायक को कोर्ट में पेश करने में पुलिस फेल है। जैंत थाने में हरियाणा के एक विधायक रहीश खान पर जाली दस्तावेज व धोखाधड़ी से संबंधित धारा का मुकदमा दर्ज है। 2016 में यह मुकदमा दर्ज हुआ था। तब जैंत, थाना वृंदावन से संबंधित चौकी थी। बाद में जब जैंत थाना अस्तित्व में आया तो यह फाइल उसके हिस्से में आई। मगर, थाना जैंत की पुलिस भी विधायक को कोर्ट में पेश करने में फेल साबित हुई। वर्तमान में एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा विधायक रहीश खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखे हैं। पूर्व में कुर्की वारंट भी जारी हो चुके हैं।
शहर कोतवाली से संबंधित तीन साल पुराना किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा पॉक्सो कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें एक महिला प्रिया भी आरोपी है। महिला एक साल से फरार है। जेल से वह जमानत पर छूटी थी। तब से अदालत कई बार उसे कोर्ट में पेश करने के आदेश जारी कर चुकी है। मगर, महिला को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं कर सकी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
