• Mon. Feb 16th, 2026

गीता शोध संस्थान और भातखंडे संस्कृति विवि का रासलीला प्रशिक्षण जारी

ByVijay Singhal

Jun 19, 2024
Spread the love
हिंदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में वर्तमान में गायन, वादन, कथक, अभिनय के साथ रासलीला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 25 मई से 25 जून तक चलेगा। अकादमी के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना के निर्देशन में यह कार्य रोजाना सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चल रहा है। ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा.उमेश चन्द्र शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। वर्कशॉप का संयोजन और समन्वय श्री चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना डॉ मीरा दीक्षित के निर्देशन में बालक व बालिकाओं को कथक सिखा रही हैं। दा मीरा दीक्षित जी 25 वर्षों से भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ में संगीत की एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी हैं। वृंदावन से विभिन्न इंटरमीडिएट कॉलेज के लगभग 35 छात्र-छात्राएं उक्त रासलीला का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से मुफ़्त है। इस प्रशिक्षण में ‘गोपीगीत’ महारास के पदों पर गायन, वादन, नृत्य और अभिनय सिखाया जा रहा है। श्री आकाश शर्मा हार्मोनियम पर, श्री सुनील कुमार पाठक तबला एवं पखावज पर, श्री मनमोहन कौशिक सारंगी पर, श्री धनंजय शर्मा गायन एवं वंशी पर श्री दीनानाथ चरण दास तथा श्री जगदीश प्रकाश पाठसारिया पर सिद्धांत/स्क्रिप्ट प्रशिक्षण दे रहे हैं।
प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित छात्रों/छात्रों द्वारा 26 जून को वृंदावन में महारास ‘गोपीगीत’ का मंचन किया जाएगा। गोपीगीत की रचयिता एनके ग्रुप के एमडी श्री कपिल देव उपाध्याय के पिता कविवर स्व छैल बिहारी उपाध्याय हैं। विदित हो कि विगत वर्ष भी रासलीला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.