हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के मंदिरों, आश्रमों और मठों पर भूमाफिया व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की नजर है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। वहीं संत भयभीत हैं। वृंदावन के दो संत इन दिनों भूमाफिया और अपराधियों की धमकी से परेशान हैं। छत्तीसगढ़ कुंज के महंत गोपी कृष्ण दास ने बताया कि उनके आश्रम के पास की कुंज पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। यह लोग हर दिन उनके आश्रम की पैमाइश करते रहते हैं। पिछले दिनों जब उन्होंने पूछा कि उनके आश्रम की दीवार की क्यों पैमाइश की जा रही है तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में वृंदावन पुलिस को अवगत कराया लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ नहीं हुआ। उन्हें आश्रम पर कब्जे के साथ जानमाल का खतरा बना हुआ है। वहीं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के महंत ज्ञान प्रकाश ने आरोप लगाया है कि इसी कुंज के लोग उनके मंदिर की गोशाला की जमीन को अपना बता रहे हैं। जबकि यह जमीन वर्षों से मंदिर के नाम है। एक दिन 15 से 20 लोग उनके मंदिर के बाहर आए और गोशाला की पैमाइश करने लगे। पूछने पर गोशाला की जमीन को कुंज की संपत्ति ही बता डाला। जब उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में जाएंगे तो उन्हें धमकियां दीं गईं। पुलिस से शिकायत का नतीजा यह है कि अब यहां आपराधिक किस्म के लोगों की आवक अधिक हो गई है। इससे उनका मंदिर से बाहर तक निकलना खतरे से खाली नहीं है। दोनों संतों ने एक स्वर में कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाकर शिकायत करेंगे। इस संबंध में एसपी सिटी एमपी सिंह बोले, आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
