• Wed. Feb 11th, 2026

कोसिकलां में 12 हजार उपभोक्ताओं पर 8 लाइनमैन, कहां से सुधरे व्यवस्था

ByVijay Singhal

Jun 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में भीषण गर्मी नगर विद्युत अव्यवस्था से जूझ रहा है। इसका एक कारण लाइनमैनों की कमी भी है। करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर 8 लाइनमैन की तैनाती है। नतीजतन लाइनों में होने वाले फॉल्ट लंबे समय तक ठीक नहीं हो पाते। शिकायतों का अंबार लगा रहता है। उपभोक्ता परेशान हैं। औद्योगिक क्षेत्र वाले नगर में विद्युत अव्यवस्था चरम पर है। कारण लगातार फॉल्टों का बढ़ना और उनका समाधान न हो पाना। इसका सीधा कारण विभाग में काम करने वाले लाइनमैनों की कमी है। वर्तमान में नगर की विद्युत फाॅल्ट सुधारने को 8 लाइनमैन हैं। कागजों में भले ही यह आंकड़ा कुछ अलग हो। जबकि उपभोक्ताओं संख्या 12900 है। ऐसे में एक आंकड़ा देखा जाए तो करीब 1612 उपभोक्ताओं के ऊपर एक लाइनमैन की तैनाती है। भीषण गर्मी में बूढ़ी हो चली लाइनों में लगातार आ रहे फॉल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों का यह आंकड़ा नाकाफी है। इससे फाॅल्ट समय से ठीक नहीं हो पा रहे हैं। छोटे से फॉल्ट को ठीक करने के लिए घंटों का इंतजार उपभोक्ताओं को करना पड़ता है। समस्या के कारण कर्मचारियों पर काम का भी लगातार प्रेशर बढ़ता जा रहा है। रात्रि के समय तो फाॅल्ट सही करने के नाम पर एक लाइनमैन है, जिसको रात भर उपभोक्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ललित कुमार अग्रवाल एडवोकेट का कहना है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी लाइनमैनों की संख्या में इजाफा नहीं कराया है, इससे घंटों तक उपभोक्ता परेशान रहते है। सर्वज्ञ श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी कोसीकलां ने कहा निगम के पास मौजूद कर्मचारियों के माध्यम से फाॅल्ट सही कराने का काम कराया जा रहा है। काम में कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाती है। फाॅल्ट तत्काल ठीक किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.