हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय स5
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ मिलकर वृंदावन बाईपास बनाने का रोडमैप तैयार किया है। बीते सप्ताह ही उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय में हाईवे और एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले वृंदावन बाईपास को लेकर परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें एनएचएआई ने हाईवे को लेकर प्रजेंटेशन दिया।वृंदावन हाईवे, जैंत से शुरू होगा और रामताल होते हुए वृंदावन बाईपास यमुनापार से होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 101 पर जुड़ेगा। 15 किलोमीटर लंबा यह मार्ग सिक्सलेन होगा. वृंदावन बाईपास के निर्माण पर करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसमें जमीन अधिग्रहण में व्यय होने वाली धनराशि शामिल नहीं है। वृंदावन देश के बड़े तीर्थस्थलों में शामिल है. धर्मनगरी में साल भर में करीब 2 करोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद से लगातार कृष्ण भक्तों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है. श्री बांकेबिहारी मंदिर के अलावा वृंदावन का श्री राधा बल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर, राधा श्याम सुंदर मंदिर, राधा गोपीनाथ मंदिर, राधारमण मंदिर, मदन मोहन मंदिर, गोकुलानंद मंदिर, गोविंददेव मंदिर, सेवाकुंज मंदिर, निधिवन, रंग जी मंदिर, कात्यायनी मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, इस्कान मंदिर, प्रेम मंदिर, मां चामुंडा मंदिर और कृष्णकाली पीठ मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है।
