हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान बृहस्पतिवार को गर्भवती की मौत के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यह देख डॉक्टर और स्टाफ भाग खड़ा हुआ। मुर्गा फाटक क्षेत्र की रहने वाले सागर की पत्नी संजना को सुबह गर्भावस्था में आपरेशन के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर आपरेशन कक्ष में ले गए।

लगभग एक घंटे के बाद डॉक्टरों के द्वारा परिजन को बताया गया कि संजना में अब कुछ भी नहीं बचा है। नाराज घरवालों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऑपरेशन कक्ष के बाहर हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम अमित कुमार बेनीवाल पहुंचे। परिजन का कहना है कि पिछले कई रोज से महिला का इलाज महिला अस्पताल में चल रहा था और उसे आपरेशन के लिए बुलाया गया था। महिला ई-रिक्शे में बैठकर पति के साथ आई थी। पैदल ही आपरेशन कक्ष तक पहुंची। उसका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक था, आपरेशन कक्ष में कोई गलत इंक्जेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के लोगों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है। – डॉ. ऋतु कात्याल, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल ने कहा चिकित्सक किसी को जानबूझ कर नहीं मारता। मामले की जांच कराई जा रही है कि इंजेक्शन लगते ही महिला का मौत हुई या नहीं। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही इंफेक्शन का कारण पता चलेगा। महिला के घबराहट के साथ रक्तचाप बढ़ने पर इंजेक्शन लगाया गया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
