हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने यहां कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कोई मुद्दा नहीं है। यह आस्था का विषय है। यदि यह आस्था का विषय नहीं होता तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आते। पहले देश के प्रधानमंत्री क्यों नहीं यहां आ गए। उन्होंने कहा कि पहले से ही मेरा नारा था कि अयोध्या तो एक झांकी है मथुरा काशी बाकी है। मथुरा में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर का निर्माण अगले एक वर्ष में होकर रहेगा। वह बुधवार को वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर और उसके बाद कात्यायनी देवी मंदिर में दर्शन करने आए थे। उन्होंने कात्यायनी मंदिर में पत्रकारों से कहा कि नववर्ष पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने का उद्देश्य है कि जल्द मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य मंदिर बने।उन्होंने कहा कि आज भगवान के चरणों में संकल्प लिया है कि लोकसभा में 450 पार सीट के साथ आने वाले एक वर्ष में भव्य मंदिर का निर्माण हो। महंत राजू दास ने कहा जिस तरह विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किया। उसी तरह अब मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाए जाएंगे। चूंकि अब सनातनी जाग चुका है। उन्होंने यमुना की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिवाय हिंदुओं को गालियां देने के। रामायण को गलत बताता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
