हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में बीते दिनों पिता पर जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान बल प्रयोग करते हुए वीडियो में कैद दरोगा को सोमवार को कचहरी में अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस व बार अध्यक्ष के मौके पर पहुंचने पर मामला मारपीट की नौबत तक नहीं पहुंचा। सदर पुलिस दरोगा को अपने साथ कचहरी से बाहर लेकर गई। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधर के रहने वाले महावीर पर 12 अक्तूबर 2023 को उनके बेटे हरिओम ने तमंचे से फायर किया था। इससे वह घायल हो गए थे। महावीर ने बेटे पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। बलदेव पुलिस बीते बृहस्पतिवार हरिओम को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। दरोगा सुरेंद्र भाटी के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गाड़ी में बैठाने से पहले बुरी तरह लात-घुंसों से पीटा। उसे जबरन निजी कार में बैठाकर ईंट से प्रहार किया। इस दौरान परिवार की महिलाएं उसे बचाने के लिए चीखती रहीं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हरिओम को पीटना नहीं छोड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुआ था। इसकी सफाई में एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह अपने पिता पर और गंभीर हमला कर सकता था। उसने पुलिस पर हमला किया था, इसलिए बल प्रयोग करना पड़ा, लेकिन अगले दिन हरिओम के पिता ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस द्वारा उसके बेटे पर लगाए आरोप निराधार है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
