हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा मंडल के मथुरा –पलवल खंड मे आझई-छाता स्टेशनों के मध्य नरी सेमरी नवरात्रि मेला का 08 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजन होना है। इस संबंध में रेलवे द्वारा नरी सेमरी नवरात्रि मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को लेकर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आझई स्टेशन पर 8 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तक गाड़ी संख्या 14211/14212 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18477/18478 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश, 18237/18238 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस, 12279/12280 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस, 12189/12190 जबलपुर–निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस का 1 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है । रेलवे के प्रवक्ता अनुसार रेल के इन स्टॉपेज से यात्रियों को विशेष सुविधा मिल सकेगी। इससे उनका समय और धन की बचत होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
