समीक्षा में पंचायत सचिव व एडीओ को दिए निर्देश
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा राजीव भवन के सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी ने की। उन्होंने समीक्षा के दौरान डीएम के निर्देश सभी ग्राम पंचायत के सचिव व एडीओ पंचायतों को देते हुए कहा कि जो कार्य लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पूर्व से चल रहे हैं उनको हर हाल में 20 दिन में पूरा कर लें।
समीक्षा के बाद डीपीआरओ ने बताया कि जनपद की ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, पार्क, अमृत सरोवरों, डिजीटल लाइब्रेरी, कामिन सर्विस सेंटर, ओपन जिम के निर्माण के जो भी कार्य अधूरे पड़े हैं उनको तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि ये कार्य लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के लागू होने से पहले से ही चल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई नया कार्य इस दौरान नहीं किया जाए।

डीपीआरओ किरन चौधरी ने बताया कि जनपद में 325 पंचायत घरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष में अभी कार्य अधूरे हैं। इसके अलावा डिजीटल लाइब्रेरी का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 100 अमृत सरोवर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायतों में 34 पार्क बनाने का कार्य इस समय चल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
