हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ऑब्स एवं गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी करेगी महिला मतदाताओं को जागृत आधी आबादी को मतदान के प्रति जागृत करने के लिए जिला मास्टर ट्रेनर एवं स्वीप सूचना प्रभारी मनीष दयाल के द्वारा का ऑब्स एवं गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी के साथ एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सकों का महिलाओ में विशेष प्रभाव होता है और उनको बहुत सम्मान की नजरों से देखा जाता है। उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल भी किया जाता है अतः हमें आशा है कि आपके प्रयास महिला मतदान प्रतिशत को बढाने में सहायक सिद्ध होंगे। सोसायटी अध्यक्ष डाॅ भावना अग्रवाल ने कहा कि लोकशाही का सबसे बड़ा उत्सव मतदान दिवस है। मतदान एक ऐसी ताकत है जिससे आप अपने देश को बदल सकते हैं। सचिव डॉक्टर अनु गोयल ने कहा कि इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हमारा मत है। महिलाएँ अपने मत की शक्ति को पहचाने।
नीरजा गोयल ने कहा कि मतदान हमारा नैतिक अधिकार है। डॉ रेनू अग्रवाल ने कहा इस लोकतंत्र में महिलाओं की बराबर की भागीदारी है। डाॅ गीतिका मित्तल ने कहा मतदान करके महिलाओं को देश के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ वर्षा तिवारी,डॉ पुष्पा,डाॅ हर्षिता,डॉ निधि,डाॅ सोनल,डॉ रेनू,डॉ राधा,डॉ नीलिमा,डॉ शिखा,डॉ नीरजा,डॉ भावना, डॉ अनु आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
