• Sun. Jun 28th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ से बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के श्रद्धालु की मृत्यु

ByVijay Singhal

Apr 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अव्यवस्था से हालात बिगड़ रहे हैं। गुरुवार को मंदिर के अंदर भीड़ में फंसकर दिल्ली निवासी 35 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। उसे मृत घोषित कर दिया गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह भीड़ थी। नई दिल्ली के रमेश नगर थाना के कीर्ति नगर निवासी करन कपूर भीड़ में फंस गए। तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई। मंदिर में मौजूद सुरक्षागार्ड और पुलिसकर्मियों ने करन को मंदिर से बाहर निकाला। इसी दौरान वह बेहोश हो गए। पुलिसकर्मी उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डा. तन्वी दुआ ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। वह सुबह कार से चालक महेंद्र कुमार सिंह के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। इंस्पेक्टर आनंद शाही के अनुसार करन कपूर एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम
रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.