हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बांकेबिहारी मंदिर पर अनियंत्रित हुई भीड़ में फंसकर चार छात्राओं सहित पांच श्रद्धालु बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल उपचार दिलाया गया। बांकेबिहारी मंदिर पर श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठोस व्यवस्था नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद प्रशासन ने एकमार्गीय तरीका लागू किया है, लेकिन एक ही मार्ग पर जाने और आने के कारण यह व्यवस्था भी ध्वस्त हो रही है। रविवार सुबह स्थिति यह हो गई कि मंदिर जाने वाला हर मार्ग श्रद्धालुओं से भरा था। वीआइपी रोड से लेकर जंगलकट्टी होते हुए राधावल्लभ मंदिर और दाऊजी तिराहा पर पूरे रास्ते में श्रद्धालु थे। विद्यापीठ से मंदिर तक और हरिनिकुंज चौराहा से मंदिर तक यही स्थिति बनी रही। विद्यापीठ और हरिनिकुंज चौराहा पर भी भक्तों की भीड़ के चलते चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी भी व्यवस्था बनाने में असहाय हो गए। भीड़ और बेरिकेडिंग के चलते मंदिर के आसपास भी भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा था। पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की मगर लोगों को रोक पाना मुमकिन हो पा रहा था। ठा. बांकेबिहारी मंदिर के रास्ते में बेरिकेडिंग में भीड़ का बढ़ता है दबाव, तब रास्ता खोला जाता है।
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ को निंयत्रित करने का प्रशासन का हर प्रयास फेल हो रहा है। हालात ये कि वन-वे रूट करने के बावजूद श्रद्धालुओं को राहत नहीं मिल पा रही। इसका सबसे बड़ा करण मंदिर के संकरे रास्ते के साथ बेरिकेडिंग पर श्रद्धालुओं को लंबे समय तक रोकना और मंदिर के दर्शन का तय समय होना भी है। पुलिस की बेरिकेडिंग व्यवस्था में बदलाव हो और मंदिरों के दर्शन समय में बढ़ोतरी हो, तो श्रद्धालुओं को भी राहत मिलना संभव है। हालांकि जिला प्रशासन लगातार मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सुझाव मांग रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
