• Sun. Jun 28th, 2026

काशी और अयोध्या के बाद बृज भूमि पर फोकस: मुख्यमंत्री

ByVijay Singhal

Apr 4, 2024
Spread the love
नारी शक्ति का अपमान देश की आदि आबादी का अपमान: हेमा मालिनी
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोक सभा चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के प्रचार में जनसभा को संबोधित करने आये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी अयोध्या के बाद अब सरकार का पूरा फोकस मथुरा पर है। सरकार मथुरा के सर्वांगीण विकास के लिए भरपूर रूपया देने को तैयार है। अयोध्या, काशी से पहले मथुरा में चुनाव होना है। इस बार मथुरा की जनता को बीते दो चुनाव के जिताये हुए मतों से अधिक वोट देकर हेमामालिनी को रिकार्ड मतो से जिताकर लोकसभा में भेजना है। गुरूवार को महानगर के सेठ बीएन पौद्दार स्कूल में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 25 मिनट के भाषण में सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी को कोसा तो सपा बसपा का केवल दो बार नाम लिया।
उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व में अपना-अपना भाग्य आजमाने के लिए हर पार्टी का प्रत्याशी आपके समक्ष आयेगा, सबसे विचित्र बात है कि भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के सामने विपक्षी पार्टियों को ढूंढे पर भी प्रत्याशी नही मिल रहे। कांग्रेस के नेता अपना आपा खोकर मातृ शाक्ति का अपमान करने पर आमादा है। नारी शक्ति का अपमान देश की आधी आबादी का अपमान है, पूरा देश अब इनको ऐसा सबक सिखायेगा कि ये लोग राजनीति के लायक भी नही रह पायेंगे। लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है परन्तु अनावश्यक रूप से मातृशक्ति का अपमान किसी को भी स्वीकार्य नही होगा। विचारों में असहमति न्यायसंगत मानी जा सकती है। किसी जाति, राष्ट्रीयता कला का अपमान नही कर सकते। उन्होंने कहा 16 कलाओं के अवतार लेने वाले कन्हैया की इस सुन्दर जन्मभूमि की कला को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में हेमामालिनी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। मैं कुछ दिन पहले भी मथुरा आया था, चारों ओर से एक ही आवाज आ रही थी मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए इस बार एक एक वोट कमल को देना है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा 60 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस ने अयोध्या, बनारस, मथुरा-वृन्दावन के लिए क्या किया वो सब जानते है, मोदी जी ने 10 साल में ही अयोध्या, काशी की काया पलट कर दी, उनके तीसरे कार्यकाल में मथुरा अभूतपूर्व विकास होना निश्चित है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। यमुना शुद्धिकरण नमामि गंगे योजना में कराया जायेगा। केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की अबकी बार यूपी में 80 की 80 सीट बीजेपी जीतेगी।
जनसभा में पार्टी प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा की जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास है। 400 पार का नारा जनता ने दिया है। जनता ही उसको सफल बनाएंगी विपक्ष गुमराह व झूठ के एजेंडे की राजनीति कर रहा है। ब्रजवासियो के साथ भारत की जनता ने मोदी को तीसरी बार चुनने का मन बना लिया है। भाजपा सर्व समाज क लिए कार्य कर रहीं है। जनसभा का संचालन महामंत्री  महिपाल सिंह ने किया, अंत में आभार व्यक्त  अध्यक्ष निर्भय पांडे द्वारा किया गया।वहीं सह  मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया। सांसद हेमा मालिनी ने नामांकन के आखिरी दिन अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया है।
इस अवसर मंच पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चौधरी लक्ष्मीनारायण राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह लोकसभा चुनाव प्रभारी अशोक कटारिया विधायक पूरन प्रकाश ठा मेघ श्याम सिंह राजेश चौधरी लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया देवेंद्र शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी महापौर विनोद अग्रवाल मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी पार्षद विजय शर्मा सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा   भगत सिंह जादौन नितिन चतुर्वेदी अजय परखम सत्यपाल सिंह अमन ठाकुर को राजू यादव मुकेश आर्य बंधु आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.